फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Political riot from tomorrow, preparation for nomination in CollectoratePolitical riot from tomorrow, preparation for nomination in Collectorate

Kannauj News: सियासी दंगल कल से, कलक्ट्रेट में नामांकन की तैयारी

Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Political riot from tomorrow, preparation for nomination in CollectoratePolitical riot from tomorrow, preparation for nomination in Collectorate
कन्नौज। अब सिर्फ एक दिन और। उसके बाद सियासी दंगल के लिए रस्साकशी शुरू हो जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट में उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में सभी जरूरी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के तहत कन्नौज में मतदान चौथे चरण यानी 13 मई को है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसी के तहत नामांकन के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से जरूरी तैयारी शुरू हो गई हैं। सावधानी के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग का काम तेज हो गया है। बल्लियां लगाई जा रही हैं। जिस कक्ष में नामांकन होना है, उसके बाहर पंडाल भी लगाया जा रहा है। डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि नामांकन के दौरान धूप को ध्यान में रखते हुई जरूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन




यह है नामांकन का कार्यक्रम



-18 अप्रैल से नामांकन शुरू

-25 अप्रैल तक चलेगा नामांकन
-26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच

-29 अप्रैल को नाम वापसी का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed