फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political

सपा के पूर्व चेयरमैन के घर लगा भाजपाइयों का जमघट

Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
political
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी से नगर पालिका की चेयरमैन रहीं सुभाना रफी के आवास पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा के साथ सांसद, विधायक व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों का एक साथ पहुंचना चर्चा का विषय रहा। नेताओं की पूर्व चेयरमैन से बंद कमरे में गुफ्तगू भी हुई।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा दोपहर बाद मोहल्ला बिरतिया स्थित पूर्व चेयरमैन सुभाना रफी के आवास पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, भाजपा प्रांतीय समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, भाजपा नेता राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर भी पहुंचे।
विज्ञापन

चाय पर चर्चा के दौरान पूर्व चेयरमैन सुभाना रफी के भाजपा में शामिल होने के संबंध में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि मेरी मुस्कुराहट को समझो, यह मेरे परिवार के लोग हैं। इसके बाद सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, राज्यमंत्री मोहसिन रजा की पूर्व चेयरमैन सुभाना रफी के साथ बंद कमरे में वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भारतीय जनता के लिए हो रहा है कार्य: मोहसिन रजा
देश में लोकतंत्र है। कोई किसी के साथ जाए लेकिन आम आदमी पार्टी की तरह अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने आप विधायक की मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पर कहा कि यह संस्कारी लोग नहीं हैं। सबको मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए। प्रदेश और देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं हो रही है। अब भारतीय जनता के लिए काम हो रहा है। पहले निजी स्वार्थ के लिए पार्टी बनती थीं। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को ठगने का कार्य किया। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे बिचौलिया परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed