फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिताकर संगठन को मजबूत करेगा शाक्य समाज

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
political
छिबरामऊ। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य और पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को मंगलवार को सौरिख रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपाइयों ने सम्मानित किया। गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बौखलाए हुए हैं। समाज के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। संगठन को निचले स्तर पर मजबूत बनाने के लिए शाक्य समाज के लोग भाजपा प्रत्याशियों का पूरा साथ दें।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि भाजपा की पहचान कार्यकर्ताओं से हैं। भाजपा पार्टी नहीं, एक विचार है और विचार कभी खत्म नहीं होते, हमेशा जीवंत रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जिसकी जितनी सहभागिता होगी, उतनी ही उसे भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य उर्फ जीतू व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमकार शाक्य ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को चांदी का मुकुट पहनाकर व अतिथियों को तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, भाजपा नेता गौरव शाक्य, व्यापारी नेता वरुण गुप्ता व ब्लाक प्रमुख मदन सिंह शाक्य ने पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा प्रांतीय समिति के सदस्य योगेंद्र भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, ओमप्रकाश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता के अलावा अरुण कुमार शाक्य, रेखा त्रिपाठी, सुमन पाराशर, संध्या त्रिपाठी, ऊषा उपाध्याय, संगम शर्मा, उमा शाक्य, शिवदेवी चौहान, मुकुट सिंह शाक्य, शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।

संबोधन के दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि राजनीति की शुरुआत ग्राम सभा से की थी। जब महिला घर की चौखट लांघ कर निकलती है, तब तमाम उंगलियां उठती हैं। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने संघर्ष जारी रखा और भाजपा ने किसान की बेटी को राज्यसभा तक पहुंचाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed