{"_id":"620d43f990db194d0a116456","slug":"political-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6810028100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के मतदान के बाद बाबा ठंडे पड़ गए, सपा की सरकार बनने जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के मतदान के बाद बाबा ठंडे पड़ गए, सपा की सरकार बनने जा रही
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। कस्बे के अन्नपूर्णा मैदान में बुुुुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदर से अनिल दोहरे और तिर्वा के प्रत्याशी अनिल पाल के पक्ष में विकास की दुहाई देकर वोट मांगे। कहा कि चुनाव सपा के पक्ष में है, बाबा की गर्मी दूसरे चरण में ठंडी हो गई है। इस दौरान जनसभा में कार्यकर्ताओं की भगदड़ मचने से अखिलेश 15 मिनट में वहां से चले गए।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि कन्नौज की जनता इतिहास लिखने का काम करेगी। कहा कि सरकार बनी तो जानवर के मारने से किसी की जान जाती है तो पांच लाख की मदद दी जाएगी। सरकारी नौकरी निकाली जाएंगी। 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। किसानों के लिए सिंचाई के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा। 100 नंबर पुलिस गाड़ी सपा की देन है। बाबा जी ने 112 नंबर कर इसका कबाड़ा कर दिया। कोरोना में सपाइयों ने कई लोगों की मदद की।
पत्नी डिंपल की हार का झलका दर्द
संबोधन के दौरान पत्नी डिंपल यादव के लोकसभा चुनाव हारने का दर्द झलका। अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारियों ने कन्नौज में चुनाव हराने की साजिश रची थी। सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारियों ने डिंपल को चुनाव हरा दिया।
विज्ञापन
वर्दी उतारकर आने वालों का उतर जाएगा नशा
सदर से भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा कि कुछ बाहर के लोग वर्दी उतारकर आए हैं। इनका नशा उतर जाएगा। वर्दी पहन कर ऐसे लोगों ने समाजवादियों पर खूब अन्याय किया।
कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प
जनसभा में कुछ सपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से बैरिकेडिंग तोड़ने को लेकर झड़प शुरू हो गई। यह देखकर अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि ऐ-ऐ-ऐ पुलिस पुलिस पुलिस क्यों तमाशा कर रहे हो। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पंपी के यहां पांच दिन रही आईटी टीम, कुछ नहीं मिला
अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारी पंपी जैन को पास में बुलाया और कहा कि जिस इत्र कारोबारी के यहां रुपये निकले वह उनका करीबी नहीं है। पंपी जैन उनके हैं और पांच दिन तक आईटी की टीम ने छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं निकला।
वीआईपी दीर्घा में कूदे कार्यकर्ताओं में भगदड़
जनसभा को कुछ मिनट ही अखिलेश संबोधित कर पाए थे कि कार्यकर्ता वीआईपी दीर्घा में बैरियर कूदकर आ गए। इससे भगदड़ मच गई। कुछ लोग चुटहिल भी हुए। इस बीच जनसभा छोड़ कर अखिलेश चले गए। पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को भगाया।
सिर्फ 15 मिनट में चले गए अखिलेश
हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर शाम 4 बजे उतरा। दो मिनट नेताओं ने स्वागत किया। 4:05 पर अखिलेश मंच पर पहुंचे। चार बजकर नौ मिनट पर संबोधन शुरू किया। 4:21 बजे पर भगदड़ मची। उन्होंने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद 4:24 बजे मंच छोड़ दिया। 4:29 बजे सिकंदरपुर के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।