फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बसपा की सदस्यता ली

Wed, 26 Jan 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
त्याग पत्र लिखते अजय वर्मा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। उमर्दा के ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय वर्मा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर सुनते ही तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गईं हैं। टिकट न मिलने से वे नाराज चल रहे थे। उन्होंने मौजूदा विधायक कैलाश राजपूत के टिकट फाइनल होने पर आपत्ति जताई है। वहीं देर रात अजय वर्मा ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा ने उन्हें तिर्वा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उमर्दा ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भावना एवं जन भावना की घोर अनदेखी की गई है। मौजूदा विधायक और प्रत्याशी कैलाश राजपूत का क्षेत्र में विरोध है। इसके बाद भी उन्हें टिकट दिया गया। इसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र को सौंपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि इस्तीफा देने की उन्हें जानकारी मिली है। अभी अजय वर्मा का इस्तीफा उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं देर रात अजय वर्मा ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा ने उन्हें तिर्वा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। बसपा जिलाध्यक्ष बबलू गौतम का कहना है कि पार्टी ने अजय वर्मा को तिर्वा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed