फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

सपा की रैलियों से डरी भाजपा मरवा रही छापे: अखिलेश

Sat, 01 Jan 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
कन्नौज के सपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करते अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के घर और कारोबार पर छापा मारकर सपा को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सपा की रैलियों में उमड़े जनसमूह से डरकर भाजपा छापे मरवा रही है। जिस भी प्रदेश में चुनाव आते हैं, भाजपा का आयकर और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के साथ गठबंधन हो जाता है। भाजपा के लोग लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कन्रौज के इत्र की सुगंध को बदनाम कर रहे हैं। चुनाव आयोग हस्तक्षेप कर सरकारी एजेंसियों को छापा मारने से रोके। चुनाव के बाद एजेंसियां छापा मारें।
विज्ञापन

पम्मी जैन पर आयकर छापे के बाद अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे और प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को प्रोपेगंडा फैलाने में महारत हासिल है। जैसे हिटलर के मंत्रिमंडल में एक प्रोपेगंडा मंत्रालय था। उसमें एक मंत्री का काम प्रोपेगंडा फैलाने का था। यही काम भाजपा सरकार में हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि जांच एजेंसियां ढूंढने गई थीं पुष्पराज जैन को, लेकिन गलती से ढूंढ लिया पीयूष जैन को, जो इनका ही साथी निकला। अब अपनी खीझ निकालने के लिए ये लोग सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर पम्पी के यहां छापा डलवा रहे हैं।
विज्ञापन

पीयूष जैन से कोई रिश्ता नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि उनका पीयूष जैन से कोई रिश्ता नहीं है। भाजपा वाले बताएं उनका क्या रिश्ता है। सरकारी एजेंसियां उनके रिश्ते को उजागर करें। केंद्र और राज्य सरकार ये भी बताएं कि नोटबंदी के बाद इतना कालाधन जमा कैसे हुआ। नोटबंदी के समय दावा किया गया था कि अब कालाधन जमा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी का फूल कागज का
कन्नौज समाजवादी लोगों से जुड़ा शहर है। यहां वर्षों से इत्र का कारोबार हो रहा है। कन्नौज के इत्र का डंका दुनिया भर में बजता है। बीजेपी का फूल कागज का है। उससे खुशबू नहीं आ सकती।
भाजपा की रैलियों में नहीं जा रही जनता
जनता भाजपा की रैलियों में नहीं जा रही है। लोगों को जबरदस्ती वहां भेजा रहा है। यह चुनाव भाजपा नेता नहीं, बल्कि इनके वहां के डीएम और कप्तान लड़ रहे हैं। जब कोई रैली होती है तो सरकारी और स्कूलों की बसें जुटाई जाती हैं। लोगों पर दबाव बनाया जाता है। रैली में न जाने वाले लोगों पर कार्रवाई का डर दिखाया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बन रहा राम मंदिर
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनाया जा रहा है। इसे रोकने का कोई सवाल ही नहीं है। एक्सप्रेसवे को बनाने वाली कंपनी राम मंदिर बना रही है। हमने एक्सप्रेसवे को 22 महीने में बनाया था। राम मंदिर को एक वर्ष में बनाकर दिखा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed