फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

पेट्रोलियन पदार्थ के दाम बढ़ने के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज/तिर्वा। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को सपाइयों ने रिक्शा चलाकर विरोध जताया। वहीं कांग्रेसियों ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरी। सपा के राष्ट्रीय सचिव रामबक्श सिंह वर्मा और प्रदेश सचिव आलोक वर्मा के नेतृत्व में कई सपा नेताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एसडीएम जयकरन को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान हो गया है। कोरोना महामारी के दौरान बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही कानपुर बालिका संरक्षण गृह में सात नाबालिगों के गर्भवती होने के मामले की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बिजली संकट से जूझ रहे लोगों की परेशान को लोगों को राहत दी जाए। वहीं दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों में कई ऐसे हैं, जिनके राशनकार्ड नहीं बने हैं। उनके कार्ड बनवाकर उनकी मदद की जाए। वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों को जो सपा सरकार में मानदेय मिल रहा था। उसे बहाल किया जाए। सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता अवनीश यादव के नेतृत्व में रिक्शा चलाकर तहसील पहुंचे। इस मौके पर नीलू यादव, दिलशाद हुसैन, पप्पू, राजीव चौहान, जानू सिद्दीकी, मुनेश राठौर, गुलामुद्दीन, सर्वेश बाथम, अनिल पाल, शनि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छिबरामऊ में योगेंद्र यादव के नेतृत्व में नगला दिलू गांव में सपाइयों ने बिना डीजल का ट्रैक्टर खींच कर प्रदर्शन किया। योगेंद्र ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गए हैं। किसान को इंजन से सिंचाई करने के लिए रुपया नहीं है। मध्यम वर्गीय लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। इस दौरान अशोक चौहान, राजेश कठेरिया, राय सिंह यादव, धनेश यादव, जयप्रकाश, नागेंद्र यादव सहित कई सपाई मौजूद रहे। वहीं सपा नेता रॉविन सिंह यादव ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा को सौंपा। इस दौरान गौरव यादव, कौशल, अजय, पुष्पेंद्र पाल, रामू कश्यप, आशुतोष दीक्षित, अनुज यादव व विवेक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed