{"_id":"67018ad2439d0d5e3e0635b4","slug":"policeman-assaulted-driver-and-looted-mobile-and-cash-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119511-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सिपाही, चालक से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सिपाही, चालक से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटी
विज्ञापन
सौरिख। कार से दोस्त की सगाई में शामिल होकर शुक्रवार देर शाम लौट रहे सिपाही को बाइक सवार आठ युवकों ने घेरकर मारपीट की और मोबाइल व नकदी लूट ली। विरोध करने पर चालक के साथ भी मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। सिपाही के साथ हुई लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लूट को नकारते हुए मारपीट की बात कह रही है।
सौरिख क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी दीपक शाक्य सिपाही हैं और हमीरपुर में तैनात है। शुक्रवार को दीपक शंकरपुर गांव निवासी मानसिंह शाक्य की कार से दोस्त की सगाई में शामिल होने इटावा के कुदरकोट गए थे। कार मानसिंह चला रहे थे। देर रात वापस लौटते समय कबीरपुर रोड पर चार बाइकों पर सवार आठ युवकों ने कार के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और मारपीट कर दीपक से 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। कार चालक ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में चालक मानसिंह घायल गया। सड़क पर वाहनों के आ जाने से बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए। दीपक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिपाही के साथ हुई लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूट की सूचना गलत है। विरोध करने पर चालक को भी पीटा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।