{"_id":"6276b3df4a61de50af707d0e","slug":"police-strike-safai-karmi-kannauj-news-knp6954835138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाईकर्मी से अभद्रता, हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सफाईकर्मी से अभद्रता, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
फोटो:27: सफाई कर्मचारियों को समझाते कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। सफाई के बाद कूड़ा डालने से मना करने पर समुदाय विशेष के युवकों ने महिला सफाई कर्मचारी से अभद्रता की। पति ने इसका विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी पर कई कर्मचारी काम छोड़कर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पीड़ित सफाई कर्मचारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संतोष की पत्नी रूबी मोहल्ला किदवई नगर में सफाई का काम करती है। उसकी मदद के लिए पति भी ठेली से कूड़े को गली से बाहर फेंकता है। शनिवार की सुबह कूड़ा उठने और सफाई होने के बाद मोहल्ले के एक व्यक्ति ने गली में कूड़ा फिर से डाल दिया। रूबी ने ऐसा करने से मना किया तो उसने महिला सफाई कर्मचारी से अभद्रता कर दी।
इसका विरोध जब पति संतोष ने किया तो उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। कोतवाली में सफाई कर्मियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले में संतोष ने किदवई नगर निवासी दो लोगों के खिलाफ मारपीट व पत्नी के साथ अभद्रता करने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है।