फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police stopped Shivpal from going to Lucknow at Saurikh Cut

Kannauj News: सौरिख कट पर पुलिस ने शिवपाल को लखनऊ जाने से रोका

Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Shivpal from going to Lucknow at Saurikh Cut
सौरिख (कन्नौज)। लखनऊ में आयोजित सपा के धरने में शामिल होने जा रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव के काफिले को पुलिस ने सौरिख कट पर रोक लिया। उसके बाद वह सैफई के लिए लौट गए। वहीं, पुलिस ने उनके काफिले को रोके जाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन



चपुन्ना चौकी के तरींद गांव निवासी छेदीलाल शाक्य के भाई वीरेंद्र कुमार शाक्य का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सूचना मिलने पर शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद सपा नेता सौरिख कट से लखनऊ जाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, तभी प्रशासन ने उनके काफिले को रोक लिया। बाद में वह अपने काफिले के साथ सैफई लौट गए।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली और न ही उनके काफिले को रोका गया था। इस दौरान देव पाल सिंह यादव, सोनू, दिव्यांशु यादव, देबू, आकाश, जीतू, रनवीर, बबलू गुप्ता, अजीत यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed