फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police removed the poster of being a "home for sale", the victim's family was warning of suicide

पुलिस ने हटाया ’’घर बिकाऊ‘‘ होने का पोस्टर, पीड़ित परिवार दे रहा आत्महत्या की चेतावनी

Wed, 10 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police removed the poster of being a "home for sale", the victim's family was warning of suicide
चोटें दिखाते पीड़ित नीरज। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के काजीहार में उत्पीड़न से परेशान युवक के मकान बिकाऊ होने का पोस्टर लगाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने काजीहार गांव पहुंचकर पोस्टर को हटा दिया। अब पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस के आने की भनक पर परिवार घर में ताला बंद कर इधर-उधर चला गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम काजीहार निवासी नीरज पुत्र रामनाथ ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसे आए दिन परेशान करते हैं। इन्होंने मारपीट कर जमीन पर कब्जा कर लिया। दबंगई के चलते कई बार घर पर पथराव भी किया है। इस वजह से वह मजबूर होकर गांव छोड़ने के लिए विवश है। कोई सुनवाई न होने से वह अपना मकान बेच रहा है।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि बुधवार को सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने घर के बाहर लगा पोस्टर हटा दिया। आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस उसी को धमकी दे रही है। सियासी रसूख के चलते पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इससे जब पुलिस आने को होती तो वह ताला बंद कर इधर-उधर चला जाता है। पीड़ित का कहना है कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत आत्महत्या करने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उत्पीड़न का कोई मामला नहीं है। लोगों के उकसाने पर उसने यह पोस्टर लगाया था। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed