फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police-PAC force deployed after Makanpur uproar, report on five nominated and 55 unknown

मकनपुर बवाल के बाद पुलिस-पीएसी बल की तैनात, पांच नामजद और 55 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 20 Sep 2020 05:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Police-PAC force deployed after Makanpur uproar, report on five nominated and 55 unknown
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मकनपुर में शुक्रवार को हुए विवाद के 24 घंटे बाद पूरे इलाके में पुलिस और पीएसी लगातार गश्त करती रही। बवाल में पुलिस ने पांच नामजद और 55 अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्र्ज की है। वहीं आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं उन्मादी भीड़ का शिकार हुए हलपुरा के युवक लवकुश की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ज्ञात हो कि मकनपुर-इलियासपुर गांव निवासी आलोक गुप्ता ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी थी, जिसके बाद भड़के एक पक्ष के उपद्रवियों की भीड़ ने पुलिस चौकी में पहुंचकर पहले नारेबाजी कर पुलिस अफसरों को तहरीर दी।
विज्ञापन


 

फिर वापसी के दौरान आरोपी आलोक गुप्ता के घर में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने धावा बोल दिया था। मौके पर मौजूद कोतवाली के एक दरोगा व चौकी के सिपाहियों ने समझाने का प्रयास भी किया पर भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर पथराव व तोड़फोड़ कर दी। जिससे ईंट-गुम्मे चलने से नीलम, सुरेश, छोटे के हाथ और पैरों पर चोटें आईं।

भीड़ द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को देखते हुए आनन-फानन में कई पुलिस थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल आरोपी आलोक को हिरासत में ले लिया। उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मकनपुर निवासी मोहम्मद फैजी की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आलोक गुप्ता के विरुद्घ रिपोर्ट कर जेल भेजा गया है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलोक गुप्ता के घर ईंट-गुम्मा चलाने वाले मकनपुर निवासी पासा जाफरी, अख्तर, राजा जाफरी, फजरुल हुसैन, छोटे चांद को नामजद कर 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद मकनपुर को सात जोन में बांटकर फोर्स को तैनात किया गया है। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और पीएसी के जवान आम लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने को पैदल मार्च भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed