{"_id":"57e8170f4f1c1bf70a57409c","slug":"police-hope-bhidin-caryktriyan-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़ीं आशा कार्यकत्रियां, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से भिड़ीं आशा कार्यकत्रियां, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस जीप में बैठी गिरफ्तार आशाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के लिए रविवार को वैक्सीन देने पहुंचे स्वास्थ्य महकमे के अफसरों को आंदोलनकारी आशा कार्यकत्रियों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। पुलिस ने जबरन हटाने की कोशिश की तो वे उससे भी भिड़ गईं। हाथापाई में एक महिला कांस्टेबल की वर्दी फट गई। इस पर पुलिस ने तीन कार्यकत्रियों को गिरफ्तार कर उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की। उधर, सौरिख में भी जमकर बवाल हुआ। कार्यकत्रियों ने अफसरों को कोल्ड चेन रूम में बंद कर ताला जड़ दिया।
पुलिस ने ताला तुड़वाकर अफसरों को बाहर निकाला। राजकीय महिला अस्पताल के कोल्ड चेन रूम में ताला डालकर आशा कार्र्यकत्रियां कई दिनों से आंदोलन कर रही हैं। रविवार को पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दिया जाना था। इसके लिए सुबह प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके जाटव अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने कार्यकत्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। \
उन्होंने एसडीएम उदयवीर सिंह, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी की भी नहीं सुनी। इस पर पुलिस बुला ली गई। बवाल होने पर पुलिस ने माधौनगर की आशा अर्चना, भगवानपुर की सियारानी, उधरनपुर की पुष्पा चौबे को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने उधरनपुर की आशा कमलेश पाठक को फरार बताया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर सौरिख में सीएचसी पहुंचे सिटी इंचार्ज महेंद्र सिंह गौतम और डिप्टी सीएमओ डॉ. जयराम, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार की कार्यकत्रियों से जमकर झड़प हुई। ताला खुलवाकर अधिकारी अंदर घुसे तो कार्यकत्रियों ने बाहर से ताला जड़ दिया। इससे अधिकारी अंदर कैद हो गए। पुलिस ने हथौड़े से ताले तुड़वाकर उन्हें बाहर निकाला।