फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police found property worth more than 16 crores belonging to Nawab Singh and Neelu Yadav

Kannauj News: नवाब सिंह और नीलू यादव की पुलिस ने ढूंढ़ी 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति

Sun, 27 Oct 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police found property worth more than 16 crores belonging to Nawab Singh and Neelu Yadav
कन्नौज। किशोरी दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव और सह आरोपी नीलू यादव की संपत्तियों को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। अब तक 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है, जिसके मूल्यांकन के लिए गुरसहायगंज कोतवाल ने रजिस्ट्रार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि गैंगस्टर मामले में यदि संपत्ति अवैध पाई गई तो उसका जब्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव व पीड़िता की बुआ के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसकी विवेचना कर रहे गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे ने आरोपियों की संपत्ति का आंकलन करना शुरू कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि तिर्वा में आरोपी का चंदन होटल है, जिसकी कीमत 11.63 करोड़ रुपये आंकी गई है, तो तिर्वा में ही बचपन स्कूल है, जो नवाब सिंह यादव और नीलू यादव के नाम भूमि पर बनाया गया है। कोतवाल ने बचपन स्कूल में भी जाकर खोजबीन की और इसके मूल्यांकन के लिए तहसील पहुंचकर रजिस्ट्रार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र दिया है। आरोपियों की पुश्तैनी संपत्ति को छोड़कर उनकी मां के नाम भी करोड़ों की संपत्ति पाई गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जमीन का मूल्यांकन रजिस्ट्रार के यहां से होता है, जबकि भवन का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग करता है। जांच में अब तक दोनों आरोपियों की 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रकाश में आई है। मूल्यांकन के बाद इस संपत्ति के जब्तीकरण के लिए शीघ्र ही जिलाधिकारी से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जो संपत्ति दोनों ने अवैध रूप से अर्जित की है उसका जब्तीकरण होगा।
विज्ञापन


इनसेट
चंदन सिंह डिग्री कॉलेज का भी होगा मूल्यांकन
सदर एसडीएम रामकेश सिंह ने बताया कि चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज की जमीन और भवन दोनों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए अभी पुलिस ने पत्र नहीं भेजा है, लेकिन उसकी जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम सरायमीरा में भी संपत्ति है, जिस पर सिविल कोर्ट से स्टे लिया जा चुका है। यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई थी। राजस्व विभाग ने कोर्ट में अपना पक्ष भी रखा है। स्टे खत्म होते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed