फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police deployed in Sitapurwa village after the uproar

Kannauj News: बवाल के बाद सीतापुरवा गांव में पुलिस तैनात

Thu, 31 Aug 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police deployed in Sitapurwa village after the uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तालग्राम। थाना क्षेत्र के सीतापुरवा गांव में दो पक्षों में बवाल के बाद पुलिस तैनात की गई है। वहीं लोगों का कहना है कि छात्र की पिटाई के बाद 27 अगस्त को लिखाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बवाल नहीं होता जबकि एक पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी लिखाया गया है। इससे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।



सीतापुर्वा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे। पथराव भी हुआ था। इस दौरान दो पक्ष से 13 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण को भेजा था। गांव के संजू जाटव की ओर से राजवीर, पुत्र कुलदीप, प्रदीप, अलोक, देशराज, दिनेश और प्रदीप समेत सात खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए रात और दिन में पुलिस टीम गश्त कर रही है। प्रशासन अब पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने को पुलिस की लगाई है। शरारती लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed