{"_id":"1cc8a4e740539f1cd38ee5feb8f5c17a","slug":"police-checking-campaign-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की चेकिंग अभियान से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की चेकिंग अभियान से हड़कंप
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बसों में होने वाली जहरखुरानी और अन्य घटनाओं को
विज्ञापन
देखते हुए पुलिस और पीएसी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम सीओ के
नेतृत्व में शुरू किए गए अभियान से हड़कंप मच गया।
सोमवार की देर शाम सीओ वीपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाके रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, पीपल चौराहा, सौरिख तिराहे, अस्पताल रोड चौराहा और पूर्वी व पश्चिमी बाईपास पर चेकिंग की गई। रोडवेज बस स्टैंड पर फोर्स ने बसों में यात्रियों की तलाशी ली।
उधर, रोडवेज गेट के बाहर अतिक्रमण किए खोखा दुकानदारों को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कई लोगों ने तो स्वयं ही कुछ हद तक अतिक्रमण कम कर लिया। ठेलिया दुकानदार ठेलिया हटा ले गए। सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने बताया कि अफसरों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा पैदा करना है।