फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police caught in captivity, only 23 caught

तमंचे पकड़ने में पुलिस फिसड्डी, अब तक सिर्फ 23 पकड़े

Thu, 04 Apr 2019 12:02 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 04 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police caught in captivity, only 23 caught
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
उम्मीदवारों के समर्थक मतदाताओं को धमका न सकें, इसके लिए चुनाव से पहले पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर देती है। पुलिस का उद्देश्य लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराना और अवैध असलहों को पकड़ना होता है। इस बार पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जिले की पुलिस ने सिर्फ 23 तमंचे पकड़े हैं। एक तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 में जिले की पुलिस ने 45 तमंचे पकड़े थे। वहीं विधानसभा चुनाव 2017 में 29 तमंचों के साथ अपराधियों को दबोचा था। इस बार अभी तक पुलिस सिर्फ 23 ही तमंचे पकड़ सकी। आईजी जोन कानपुर ने जिले की पुलिस को करीब 55 तमंचे पकड़ने का निर्देश दिया था। कम संख्या में असलहा पकड़ने पर आईजी जोन ने पुलिस अधीक्षक को अधिक संख्या में अवैध असलहा रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को रात को अभियान चलाकर अवैध असलहा फैक्टरी पकड़नेऔर तमंचा रखने वालों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहा है। अवैध असलहों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मतदान तक सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  
विज्ञापन



अब तक पकड़ी गईं असलहा फैक्टरी
1 फरवरी 2017: गुरसहायगंज पुलिस ने सिंहपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
18 मार्च 2018: सदर कोतवाली पुलिस ने चांदापुर में छापा मार कर दो दर्जन से अधिक असलहा और अधबने तमंचे बरामद किए।
26 मार्च 2019: ठठिया पुलिस ने सुखसेनपुर गांव के जंगल में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर असलहा बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed