फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police arrested the wanted accused of robbery and theft

Kannauj News: लूट व चोरी के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the wanted accused of robbery and theft
तिर्वा। इंदरगढ़ क्षेत्र में पिछले साल हुई टप्पेबाजी की घटना में पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मोबाइल, चोरी की बाइक, एक अदद तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि आठ नवंबर 2025 की शाम करीब छह बजे इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम गहरा निवासी अरविंद बेटे चंदन के साथ तिर्वा से घर जा रहे थे। नौसारा पुलिया के पास बाइक खड़ी कर पत्नी से मोबाइल पर बात करने लगे तभी बाइक सवार एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और भाग गया। अरविंद ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को तहरीर दी जिस पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने तालग्राम क्षेत्र के निकवा गांव निवासी राजा गिहार को कनेकपुर गांव से पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से छीना मोबाइल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। जांच में बरामद बाइक भी चोरी की निकली जिसकी प्राथमिकी पहले से तिर्वा कोतवाली में दर्ज है। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तिर्वा, छिबरामऊ, सौरिख, कन्नौज और हरदोई जिलों में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed