फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police accused of indecency, BJP members sitting at the police station

Kannauj News: पुलिस पर अभद्रता का आरोप, थाने पर बैठे भाजपाई

Thu, 29 Feb 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 29 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police accused of indecency, BJP members sitting at the police station
सकरावा। खेत पर मेड़बंदी करा रहे भाजपा नेता को दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उठाकर हवालात में डाल दिया। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष को कब्जा करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज भाजपाई थाने में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सकरावा थाना क्षेत्र के उमरपुर निवासी भाजपा नेता युवा मोर्चा मंडल संयोजक अवनेश दुबे उर्फ रामजी खेत पर जेसीबी से मेड़ बंदी करा रहे थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों के ही कुछ लोगों की सूचना पर सकरावा पुलिस ने भाजपा नेता को पकड़कर जबरिया गाड़ी में डाल लिया। आरोप है कि थाने में तैनात एक सिपाही ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और हवालात में बंद कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर से भाजपा नेता के खेत को जोतकर कब्जा कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से भाजपाई थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का था। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को पुलिस नोटिस तामील करवाने गई थी। इसी बात को लेकर बिना वजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed