{"_id":"6a14a11bc1e6ff8e4e0f4225","slug":"police-accused-of-breaking-the-lock-of-the-shop-and-looting-the-goods-kannauj-news-c-214-1-knj1005-149677-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिस पर दुकान का ताला तुड़वाकर सामान लुटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिस पर दुकान का ताला तुड़वाकर सामान लुटवाने का आरोप
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे के सदर बाजार में एक दुकानदार ने स्थानीय पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसकी अनुपस्थिति में दुकान का ताला तुड़वाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान, नकदी और जरूरी दस्तावेज गायब करवा दिए। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।
सदर बाजार निवासी दुकानदार हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि उनकी सदर बाजार में दो दुकानें हैं जिसमें लकड़ी का पार्टीशन है और वह सालों से वहां जनरल स्टोर व सौंदर्य प्रसाधन का व्यापार कर रहे हैं। 23 मई की शाम करीब पांच बजे जब वह कन्नौज से वापस लौटे, दुकान पर सौरिख थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ बाहरी लोग हथौड़ी और छेनी से उनकी दुकान का ताला तुड़वा रहे थे। जब ताला तोड़ने का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की और जेल भेजने की धमकी दी।
आरोप है कि पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दुकान के अंदर रखा करीब डेढ़ लाख का सामान, जरूरी दस्तावेज और कैश निकाल लिया और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने जांच सीओ सुरेश मलिक को सौंपी है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि दुकान को लेकर विवाद था। एसडीएम के आदेश पर ही विवादित दुकान का ताला खुलवाया गया था। पुलिस पर लगाए जा रहे लूट और तोड़फोड़ के आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।