{"_id":"6a36d4f35c84ff7f010b95b4","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-funds-reached-the-accounts-of-224-lakh-farmers-kannauj-news-c-214-1-knj1006-151158-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 2.24 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 2.24 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से देशव्यापी कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना की 23वीं किस्त का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव (लाइव) प्रसारण देशभर के साथ-साथ कन्नौज में भी देखा गया।
विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने किया। जिले के 2.24 लाख किसानों को इस बार योजना का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाते ही डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में 448254000 रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित कर दी गई। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सशक्तता की आधारशिला बन चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती एवं विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे एवं प्राकृतिक खेती कार्यक्रम के तहत चयनित किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 46 हरी खाद किटों का निशुल्क वितरण पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।