फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pm

अब घर बैठे पीएम किसान सम्मान निधि पंजीयन की गलती को कराएं ठीक

Sat, 09 May 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
pm
कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन के बाद सुधार के लिए अब किसानों को कृषि विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लॉकडाउन के चलते कृषि विभाग ने व्हाट्स एप नंबर जारी किए हैं। अगर किसी के खाते में सम्मान निधि की धनराशि नहीं आ रही है तो वह इन नंबरों पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की फोटो खींच कर भेज सकता है। आधार कार्ड के हिसाब से पंजीयन में दर्ज ब्योरे का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आधार कार्ड वाले नाम के हिसाब से दिया जाएगा। बहुत से किसानों की खतौनी और बैंक पासबुक के नाम और आधार कार्ड में अंतर है। इससे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों का आधार नंबर गलत है। गलतियों में सुधार के लिए व्हाट्स एप नंबर 8700356813 और 8004867414 जारी किए गए हैं। अगर पीएम किसान सम्मान निधि के पंजीयन में गलती है तो किसान व्हाट्स एप नंबर पर आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक व खतौनी की फोटो खींच कर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed