{"_id":"64134d335b50ce2fac0b7bdb","slug":"pm-cm-are-in-favor-of-providing-employment-rajni-tiwari-kannauj-news-c-12-1-127200-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम रोजगार दिलाने के पक्षधर: रजनी तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम रोजगार दिलाने के पक्षधर: रजनी तिवारी
Thu, 16 Mar 2023 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले प्रभारी और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार पहुंचीं। यहां उद्योग बंधुओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग व रोजगार दिलाना चाहते हैं। उसी के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उद्यमियों की ओर से जो समस्याएं बताई जातीं हैं, उनका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाता है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज में इत्र, आलू का व्यापक स्तर पर उत्पादन होता है, उद्योग के क्षेत्र में भी विस्तार किया जाए। राज्य मंत्री ने आलू किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने और उनकी मदद करने की बात भी कही। पुलिस विभाग को महिलाओं की आने वाली समस्याओं को त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर राज्य मंत्री ने कोतवाली सदर का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 83 प्रस्ताव मिले हैं। जिनमें 7152.25 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। वर्तमान में लगभग 355 करोड़ के प्रस्ताव तेजी से पूरे हो रहे हैं।