फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   plant

प्रबंध समिति की बैठक में नहीं सुलझा विवाद

Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
plant
सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में प्रबंध समिति व प्रवक्ता अतुल दुबे के बीच दो साल से चल रहा विवाद डीआईओएस के प्रतिनिधि की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक के बाद भी सुलझ नहीं सका।
विज्ञापन

डीआईओएस के प्रतिनिधि जीआईसी प्रधानाचार्य शिव मोहन सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में रविवार को हुई बैठक में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि एक माह प्रवक्ता पद पर ज्वाइन करने के बाद आचरण अच्छा होने पर ही अतुल दुबे को प्रधानाचार्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शिव मोहन सिंह ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षक को अपना आचरण अनुकरणीय करना चाहिए। बताते चलें कि साल 2018 में प्रवक्ता अतुल दुबे को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह बाद कई आरोप लगाकर प्रबंध समिति ने उन्हें निलंबित कर दिया था, जिसके बाद यह प्रकरण डीआईओएस, जेडी के बाद उच्च न्यायालय तक पहुंचा। वहां आज भी मामला विचाराधीन है।

प्रबंधक सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि विद्यालय की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में दिनेश सिंह, राजेश मिश्रा, ठा. हरिहर सिंह, आदित्य सिंह, कौशलेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ कुरील, राजेश त्रिपाठी व सर्वेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed