फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   plant,kannauj,kannauj news,up news,impact

कन्नौज : सूखे पौधे बदले गए, सुरक्षा के लिए खाई और पानी का इंतजाम

Fri, 15 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
plant,kannauj,kannauj news,up news,impact
कन्नौज। पांच जुलाई को तालग्राम विकास खंड के बिरौली में रोपे गए पौधों की देखभाल शुरू हो गई है। पौधों की सुरक्षा के लिए यहां चारों तरफ खाई खोदी जा रही है तो अब नियमित पानी देने की व्यवस्था भी की गई है। सूखे पौधों के साथ ही वे पौधे भी बदलवाए गए हैं, जिन्हें वनरोज खा गए थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 10 जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित कर पांच जुलाई से सात जुलाई के बीच हुए पौधरोपण की हकीकत बताई थी। खबर में बताया था कि पांच जुलाई को बिरौली में पौधरोपण के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव श्रुति सिंह और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के हाथों से रोपे गए पौधे सूख गए। इसके अलावा यहां बनाए गए महिला सशक्तीकरण वन के भी अधिकतर पौधे सूख जाने और कुछ पौधों के वनरोज का निवाला बन जाने के संबंध में भी बताया गया था।
विज्ञापन

खबर को संज्ञान में लेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर हकीकत पता करने, सूखे पौधों को बदलवाने और इनकी सुरक्षा का इंतजाम किए जाने की नसीहत दी थी। इसी क्रम में बिरौली में रेंजर प्रमोद कुमार की निगरानी में कार्य चल रहा है। सूखे पौधों को बदला गया है। इसके अलावा जिन पौधों को वनरोज खा गए थे, उनकी जगह पर भी दूसरे पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए पौधरोपण स्थल के चारों तरफ खाई खोद दी गई है। वन विभाग का टैंकर भी पौधों को पानी देने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed