{"_id":"671fcc62f2d9ea131705c461","slug":"pipe-burst-as-soon-as-oxygen-was-given-to-the-patient-kannauj-news-c-214-1-knj1007-120479-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मरीज को ऑक्सीजन लगाते ही फटा पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मरीज को ऑक्सीजन लगाते ही फटा पाइप
विज्ञापन
तालग्राम। मरीज को ऑॅक्सीजन लगाते समय अचानक पाइप और प्लास्टिक ग्लास तेज धमाके के साथ सोमवार को करीब दोपहर 12 बजे फट गया। मरीज और तीमारदार इधर-उधर भाग खड़े हुए।
कोतवाली गुरसहायगंज तेराजाकट गांव निवासी राकेश कुमार (55) को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। ओपीडी में मौजूद डॉ. मोनिस अंसारी ने आक्सीजन लगाने की सलाह दी। फार्मासिस्ट आलोक कुमार और कुलदीप आक्सीजन लगाने के लिए सिलिंडर का वॉल्व खोलते समय तेज आवाज के साथ पाइप और प्लास्टिक ग्लास फट गया।
तेज आवाज के साथ गैस वार्ड में फैल गई। इससे मरीज भाग खड़े हुए और स्वास्थ्य कर्मी भी भाग गए। गैस निकल जाने के बाद सब सामान्य हो गया। ब्लॉक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि पाइप लीकेज हो गया था। मरीज को दूसरे सिलिंडर से आक्सीजन लगाई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गईं निशुल्क दवाएं
तालग्राम। बमरौली गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। सीएचओ पंकज कुमार, एलटी बीरसेन पटेल, फार्मासिस्ट कन्हैयालाल, एएनएम श्वेता की टीम ने 56 लोगों का ब्लड ग्रुप, ब्लॅड प्रेशर, ब्लड शुगर टेस्ट, बीएमआई परीक्षण, पल्स रेट एवं ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की। नौ मरीज की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच की। कैंप में चार मरीज बुखार से पीड़ित मिले। उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। सीएचओ ने लोगों से मच्छर को पनपने से रोकने के लिए जलभराव न होने देने की अपील की। साथ मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।