फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pilot project starts today, organized in three districts

Kannauj News: पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत आज से, तीन जिलों में आयोजन

Tue, 24 Feb 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pilot project starts today, organized in three districts
कन्नौज। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद को सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए संवाद सेतु व्यवस्था आज से शुरू की जा रही है। इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज जनपदों से होगी। यह पहल विधानसभा में उठे एक महत्वपूर्ण मुद्दे के बाद अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने इस व्यवस्था का सुझाव दिया था। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के तहत हर जिले में जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर (डीसीसीसी) स्थापित किया जाएगा। इस संवाद सेतु से जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच विकास का रास्ता खुलने की उम्मीद है। यदि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव नहीं करता है। या फिर कॉल बैक नहीं करता है, तो जनप्रतिनिधि कमांड सेंटर को सूचित कर सकेंगे। यह व्यवस्था केवल कार्य दिवसों और कार्यालय समय में लागू होगी। साथ ही, यह केवल सरकारी (सीयूजी) नंबरों पर ही प्रभावी होगी। बेहतर संवाद और शीघ्र प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। लापरवाही की स्थिति में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीसीसीसी जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को दर्ज करेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि अधिकारी समय पर प्रतिक्रिया दें। व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इससे प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed