{"_id":"68dc26349e1bbb2f180f7424","slug":"pickup-collides-with-two-bikes-one-dead-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138094-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिकअप ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिकअप ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
तालग्राम। निजी बस स्टॉप के निकट सोमवार की देर शाम को पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइकों पर सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया।
गुरसहायगंज के ग्राम रजलामऊ निवासी राहुल (32) राजमिस्त्री थे। परिजनों ने बताया कि देर शाम राहुल बाइक से छिबरामऊ से घर जा रहा था। उनके साथ गांव निवासी देवेंद्र (26) भी थे। तालग्राम कस्बे स्थित निजी बस स्टॉप पर पिकअप ने राहुल और दूसरे बाइक पर सवार गंगागंज निवासी ध्रुव (30) को भी टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां से तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस की सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
फोटो :20: सौ शैय्या अस्पताल में घायल देवेंद्र का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर मंगलवार को रतनपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे की एंबुलेंस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी देवेंद्र प्रजापति (26) दोपहर एक बजे सिकंदरपुर गया था। गांव लौटते समय ग्राम रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। (संवाद)
-- --
फोटो :26: घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, शिक्षक घायल
सिकंदपुर। ग्राम रतनपुर निवासी नीलेंद्र यादव (50) कसियापुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। करमुल्लापुर-नौली रोड पर आरबी भट्ठा के सामने मोड़ पर मौरंग लेकर जा रहे डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक समेत नीलेंद्र सड़क पर गिर गए। इसके बाद डंपर का पहिया गुजरने से उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग घायल शिक्षक को अस्पताल छिबरामऊ ले गए। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डाॅक्टर ने हालत गंभीर होने पर नीलेंद्र को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया पर परिजन कानपुर ले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)