{"_id":"67db1672f421256b02063434","slug":"pickup-collided-with-parked-truck-owner-died-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127220-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, मालिक की मौत
Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पिकअप घुस गई। हादसे में पिकअप चला रहे मालिक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के सिवान जिले के गौरिया कोठी गांव निवासी हृदय लाल यादव (42) पिकअप मालिक थे। वह खुद ही पिकअप लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। उनके साथ सह चालक बिहार के जिला सिवान के ग्राम मोलना निवासी सोनू कुमार भी था। बुधवार सुबह तिर्वा क्षेत्र के पचोर गांव के पास एक्सप्रेसवे के किनारे ट्रक में पिकअप घुस गई। हादसे में हृदय लाल और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने हृदय लाल को मृत घोषित कर दिया और सोनू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।