{"_id":"5a4e712a4f1c1b0b788b6798","slug":"photos-04-knjp-20-poet-gopaldas-neeraj-celebrates-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि गोपालदास नीरज का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि गोपालदास नीरज का मनाया जन्मदिन
अमर उजाला कन्नौज
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
कवि गोपालदास नीरज का जन्मदिन मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्यकुब्ज साथी संस्था ने हिंदी के कवि पद्मभूषण डा. गोपालदास नीरज का 92वां जन्मदिन गुरुवार को केक काटकर मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश तिवारी विराम ने की।
इस मौके पर सभी ने उनके विचारों व कर्तव्यों पर चर्चा की। कहा गया कि हिंदी के महान कवियों में नीरज का नाम आता है। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को प्रेरणा देने का काम किया है। कवि होने के साथ ही वह एक अच्छे विचारक भी है। इस मौके पर उन्होंने कई कविता लिखी जो आज भी लोगों को प्रेरित कर रही है। डा. जीवन शुक्ला ने उनके कई रचनाओं को सुनाते हुए कहा कि नीरज आज के आधुनिक कबीर है,
उन्होंने सरकार से मांग की है कि नीरज को एमए के पाठ्यक्रम में विशेष कवि के रुप में प्रस्तुत किया जाए। इस मौके पर बृजेश बेबाक ने नीरज के गीत सुनाए। डा. मदन तिवारी, उमा शंकर वर्मा, सुलभ अग्निहोत्री, डा. अमर नाथ दुबे ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुफीद कन्नौजी ने अपनी रचना सुनाई। कार्यक्रम में देवेंद्र नाथ मिश्रा, मनोज कुमार शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।