फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PHC became ill due to lack of care, patients wandering

देखरेख न होने से बीमार हुई पीएचसी, भटक रहे मरीज

Sat, 26 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
PHC became ill due to lack of care, patients wandering
देखरेख के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो रहा अस्पताल का सामान। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी। कन्नौज व औरैया जिले की सीमा पर बसे मढ़ी गांव में लाखों रुपये से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार व बदहाल हो गया है। उपचार के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मढ़ी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीलमपुर, बझेड़ी, मुर्रा, मुखड़ा, नगला, धरमाई नगरिया, नगला खेमकरन, दिलवारपुर, नगला सुख व सिकंदरपुर के अलावा औरैया जिले के सीमावर्ती गांवों के लोग दवा लेने आते थे। अस्पताल में सफाई कर्मी न होने से गंदगी पसरी है। परिसर में घास और झाड़ियों उग आई हैं। भवन में ग्रामीणों ने सीमेंट से लेकर लकड़ी, कंडे और भूसा भर दिया है। स्वास्थ्य कर्मी इधर-उधर बैठकर काम निबटाकर चले जाते हैं। फार्मासिस्ट कुलदीप कुमार ने बताया कि एक प्राइवेट सफाई कर्मी को रखा गया था। वह भी कोरोना संक्रमण के कारण नहीं आ रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि अस्पताल में अव्यवस्था की जानकारी नहीं है। जानकारी करेंगे, अगर अस्पताल भवन में कब्जा है तो उसे हटवाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed