फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Phaseolus vulgaris ill due to frost

पाले से बाकला बीमार

Sun, 15 Jan 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 15 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Phaseolus vulgaris ill due to frost
खेती - फोटो : फाइल फोटो

कई दिनों से पड़ रही पाले की मार से फसलों पर आफत आ गई है। पाले की मार से आलू की फसल बर्बादी के कगार पर है। मटर, टमाटर व अरहर की फसल प्रभावित हुई है। इसके साथ ही अधिक प्रोटीन युक्त सब्जी की फसल बाकला के ऊपर पाले का असर पड़ रहा है। पौध से फूल गायब होते जा रहे हैं। वहीं, पत्तियां सिकुड़ गई हैं। इसके साथ ही सब्जी में खुशबू देने वाली धनिया भी बर्बाद हो गई है। फसल की हालत देख किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय किसान राम रतन, सिद्धनाथ, रामनरेश, जगदीश, बांकेलाल, खुन्नूलाल का कहना है कि कई दिनों से पाला अधिक पड़ने से सबसे अधिक आलू की फसल प्रभावित हुई है। इसके बाद मटर के साथ अरहर पर पाले का असर दिखाई दे रहा है। सब्जी में टमाटर भी खराब हो गया। बाकला के फूल झड़ रहे हैं। पौधे की पत्तियां सिकुड़ गई हैं। पहले फलियों को सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है। फसल के पकने पर इसके बीज की दाल बनाकर गृहणियां उपयोग में लाती हैं।
विज्ञापन


इस बार रबी की फसल में मंदी के चलते 150 रुपये पसेरी बिकने वाला बाकला 80 रुपये पसेरी बिक रहा है।
किसान मेवाराम, सीताराम का कहना है कि पाले से धनिया के पौधे झुलस गए हैं। फूल गायब हो गए और हरी पत्ती की धनिया खेतों में खराब होने लगी हैं। पाले का प्रकोप न रुका तो सब्जी पैदा करने वाले किसान तबाह हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकला में पाले से बचाव के लिए सिंचाई करें। खेतों में नमी बनाए रखें। पत्तियां सिकुड़ रहीं हो तो मैंकोजेब की एक से दो ग्राम मात्रा का एक लीटर में घोल बनाकर छिड़काव करें। - अभिनंदन सिंह (कृषि रक्षा अधिकारी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed