फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phasalon ko barbaad kar rahe anna maveshee, bhagaane par hamalaavar ho jaate

फसलों को बर्बाद कर रहे अन्ना मवेशी, भगाने पर हमलावर हो जाते

Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
phasalon ko barbaad kar rahe anna maveshee, bhagaane par hamalaavar ho jaate
अमरौली गांव के खेत में मूंगफली की फसल बर्बाद करते अन्ना मवेशी। - फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर(कन्नौज)। खेत में खड़ी जायद की फसलों को अन्ना मवेशी बर्बाद कर रहे हैं। किसानों के भगाने पर यह हमलावर हो जाते हैं।
विज्ञापन

इलाके के मलिकपुर, रामाश्रम, दहिरापुर, भैसियापुर, अमरौली, गुरौली आदि गांवों के लोग अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। यह हजारों रुपये लागत लगाकर तैयार की जा रही तरबूज, खरबूजा, मूंगफली, मक्का आदि की फसल को तहस-नहस कर देते हैं। किसानों के इन्हें खेत से भगाने पर हमलावर हो जाते हैं। कई किसान अब तक घायल हो चुके हैं।

मलिकपुर के श्रीकृष्ण यादव, बलवीर सिंह, बाबा महीपाल सिंह, दहिरापुर के दरवेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, जबर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि अन्ना मवेशियों की बढ़ती संख्या मुसीबत बन रही है। किसान मुश्किल से फसल तैयार कर पाते हैं। अन्ना मवेशी के फसलों को चरने से तगड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं किसान यूनियन लोकशक्ति के नेता आशुतोष कुमार ने अफसरों से इन्हें पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed