{"_id":"690e42f9ce81981bee000b1a","slug":"pharmacists-and-health-workers-from-the-plaster-room-were-removed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139833-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्लास्टर कक्ष के फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्लास्टर कक्ष के फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी हटाए गए
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल के प्लास्टर कक्ष में मरीज से 270 रुपये फीस लेने के बाद रसीद ना देने के मामले में सीएमएस ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। प्लास्टर कक्ष के फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी को हटा दिया गया है।
जिला अस्पताल में प्लास्टर कराने वाले मरीजों से 270 रुपये सरकारी फीस ली जाती है। प्लास्टर कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मी कई मरीजों से फीस तो ले लेते थे पर रसीद नहीं देते थे। संवाद न्यूज एजेंसी ने पूरे मामले को गंभीरता से उठाते हुए सात नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमएस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और प्लास्टर कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट अनूप कुमार पांडेय और स्वास्थ्य कर्मी महेंद्र गिहार को हटा दिया है। फार्मासिस्ट को औषधि वितरण कक्ष और स्वास्थ्य कर्मी को कोविड हेल्प डेस्क में ड्यूटी लगाई गई है। सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने बताया कि मरीजों से फीस लेकर जमा न करने पर प्लास्टर कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी को हटा दिया गया है।