{"_id":"60a94ea18ebc3eae725c83b2","slug":"phareedaabaad-se-laut-raha-yuvak-jaharakhuraanee-ka-shikaar-kannauj-news-knp629876276","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
कन्नौज। फरीदाबाद से रोडवेज बस से लौट रहे कानपुर देहात के युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में पड़ा देख डायल 112 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डायरी में मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों को सूचना दी गई। इस पर वह जिला अस्पताल पहुंचे।
कानपुर देहात जनपद में ककवन थाना क्षेत्र के गांव समदपुर नौगंाव निवासी दुरवेश(23) फरीदाबाद में जूता फैक्टरी में काम करते हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान काम कम हो जाने से रोडवेज बस से गांव लौट रहे थे। मैनपुरी जनपद में सीट पर युवक बैठ गया। बातचीत करते हुए वह रोडवेज बस स्टैंड कन्नौज तक आया। इस दौरान उसने अपने पास से दुरवेश को गुटखा खिलाया। बाद में अपने झोले से शराब का क्वार्टर निकाला। दोनों ने साथ-साथ शराब पी। इससे दुरवेश नशे में हो गए। इस बीच जहरखुरान ने चार हजार रुपये, मोबाइल पार कर दिया। सुबह आठ बजे के करीब यह रोडवेज बस स्टैंड के निकट बेहोश पड़े मिले। इस पर किसी ने फोन कर 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तलाशी लेने पर युवक के मोजे में 15 हजार रुपये, एक झोला और बोरी में सामान मिला। रुपये मोजे में रखे होने से बच गए। बेहोश युवक के पास मिली डायरी में घर का मोबाइल नंबर लिखा था। इससे परिजनों को जानकारी दी गई। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। होश में आने के बाद घर ले गए।