फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   phailon kee jaanch mein juta neshanal haeeve mahakama, nahin mila muaavaja, kaaryadaayee sanstha ne kaam karaane mein pakadee tejee

फाइलों की जांच में जुटा नेशनल हाईवे महकमा, नहीं मिला मुआवजा, कार्यदायी संस्था ने काम कराने में पकड़ी तेजी

Sat, 20 Mar 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
phailon kee jaanch mein juta neshanal haeeve mahakama, nahin mila muaavaja, kaaryadaayee sanstha ne kaam karaane mein pakadee tejee
फाइलों का मुआयना करते एनएचएआई के सर्वेयर। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कानपुर से एनएचएआई (नेशनल हाईवेज अथारिटी ऑफ इंडिया)के सर्वेयर और कार्यदायी संस्था के मैनेजर ने किसानों की मुआवजा वाली फाइलों की जांच शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में किसानों को अभी भी मुआवजा नहीं मिला है। वहीं कार्यदायी संस्था ने काम में तेजी ला दी है।
विज्ञापन

सर्वेयर रामऔतार यादव और कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के मैनेजर मणिकांत पाठक ने शुक्रवार को तहसील सभागार में आधा दर्जन गांवों की 200 पत्रावलियों की जांच की। रामऔतार यादव ने बताया कि इन फाइलों को दुरुस्त कर मुआवजे के लिए सोमवार तक भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मिघौली की 49 खुड़ावा की 57, इस्माइलपुर की 34, डुडवा बुजुर्ग की 12 और लडै़ता की 10 फाइलों की जांच की गई।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज में लगभग 200 करोड़ रुपये किसानों को बांटे जाने हैं। कागजी कार्रवाई पूरी न होने से अभी तक किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। वहीं कार्यदायी संस्था ने अपना काम तेज कर दिया है। सिकंदरपुर बाईपास पर तेजी से कार्य चल रहा है। अंडरपास का निर्माण हो रहा है। वहीं मिघौली, लड़ैता, अकबरपुर, सिकंदरपुर, इस्माइलपुर, डुडवा बुजुर्ग, सराय प्रयाग के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें सड़क निर्माण में गईं जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। पत्र पर विमल तिवारी, राकेश कुमार, जय सिंह सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed