फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfumery Centre to be established at IIT Indore

Kannauj News: आईआईटी इंदौर में होगी परफ्यूमरी सेंटर की स्थापना

Thu, 16 Oct 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Perfumery Centre to be established at IIT Indore
कन्नौज। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) के प्रशिक्षण सभागार में बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के 21 प्रशिक्षार्थियों को सुगंधित तेल, फ्रैगरेंस एवं फ्लेवर उद्योग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के डॉ. देवायन सरकार, कनिष्ठ अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. हर्षा उपाध्याय सहित 21 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विष्य में आईआईटी इंदौर में सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) के तकनीकी सहयोग से परफ्यूमरी सेंटर की स्थापना कराना है।
विज्ञापन

एफएफडीसी के केंद्र के निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ला ने कहा कि दोनों संस्थान आपस में मिलकर बेहतर कार्य कर सकते हैं। कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुगंधित तेल, सुगंध एवं सुरस उद्योग को गहराई से जानने तथा भविष्य में आईआईटी इंदौर में सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) के तकनीकी सहयोग से परफ्यूमरी सेंटर की स्थापना कराना है। इससे भारतीय सुगंध व्यवसाय के क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा ऐसे नए आयामों और क्षेत्रों पर कार्य करेंगे जिन पर अभी तक कार्य नहीं किया गया है। केंद्र निदेशक ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन आईआईटी इंदौर के प्रतिभागियों ने एफएफडीसी का दौरा कर उपलब्ध संसाधनों, उत्कृष्ट तकनीकों तथा सुगंध एवं सुरस के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जाना तथा भारतीय एरोमा उद्योग में उपलब्ध संभावनाओं में कैरियर के अवसरों को तलाशा गया। इस दौरान डॉ. देवायन सरकार, कनिष्ठ अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. हर्षा उपाध्याय, डॉ. नदीम अकबर, उप निदेशक आमोद प्रताप सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी कमलेश कुमार, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed