{"_id":"618ffc98545f743d7a2957a2","slug":"perfume-park-businesses-going-to-non-states-will-return-due-to-increase-in-resources-and-facilities-kannauj-news-knp6637896159","type":"story","status":"publish","title_hn":"परफ्यूम पार्क: संसाधन और सुविधाओं में इजाफा होने से लौटेंगे गैर राज्यों में जाने वाले कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परफ्यूम पार्क: संसाधन और सुविधाओं में इजाफा होने से लौटेंगे गैर राज्यों में जाने वाले कारोबारी
विज्ञापन
शहर का इत्र कारखाना।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। संसाधन और सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे इत्र कारोबार को नई उड़ान मिलने वाली है। परफ्यूम पार्क और म्यूजियम के निर्माण में तेजी आ गई है। परफ्यूम पार्क में कारोबार पहुंचने से टर्न ओवर 1500 करोड़ रुपये सालाना होने का अनुमान है। यह अभी 600 करोड़ रुपये है। व्यापारियों का मानना है कि जरूरतें पूरी होने पर गैर राज्यों में कारखाना लगाने वाले भी लौटेंगे।
शहर के मकरंदनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र से लेकर शहर की तंग गलियों में करीब 300 छोटे-बड़े इत्र कारखाने हैं। कारोबारियों को बेहतर ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, फूल और ईंधन मुहैया नहीं हो पाता है। इससे जिले में इत्र पार्क मंजूर किया गया था। अरसे से काम बंद था। अब शुरू हुआ है। यह तेजी पकड़ने लगा है।
परफ्यूम पार्क के लिए ठठिया में जगह चिह्नित हुई है। यहां काम चल रहा है। यहां कारोबार पहुंचने से कारोबारियों को बरकत की उम्मीद है। इसके पीछे एक ही जगह सारी सुविधाएं मुहैया होना है। इत्र एवं अतर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) से एसोसिएशन ने परफ्यूम पार्क में ट्रांसपोर्ट, गैस आपूर्ति, मार्केटिंग और फूलों की खेती कराने की मांग की थी। इस पर सहमति बनी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए देश से लेकर विदेशों तक व्यापार करने में सहूलियत मिलेगी। एक जगह सहूलियत और सुविधाएं मिलने से गैर राज्याें में कारोबार करने वाले भी लौटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तकरीबन 600 करोड़ रुपये सालाना कारोबार है। इसमें आधा कारोबार घरेलू और आधा निर्यात से है। पार्क में कारोबार पहुंचने से 1500 करोड़ सालाना की उम्मीद है। इसमें विदेशी कारोबार का हिस्सा बढ़ेगा। बेरोजगारों को काम भी मिलेगा।
इन राज्यों में पहुंच गया जिले का कारोबार
सुविधाओं के अभाव में शहर के इत्र कारोबारियों ने मुंबई, हैदराबाद, बनारस, चेन्नई और उड़ीसा में कारखाने लगाए हैं। इत्र कारोबारी गौतम शुक्ला ने बताया कि शहर में पैकेजिंग की सुविधा नहीं है। इससे कारोबारियों को बाहर जाना पड़ा। परफ्यूम पार्क में पैकेजिंग की सुविधा होने से यहां कारखानों की संख्या बढ़ जाएगी।
फूलों की होगी पर्याप्त आपूर्ति
परफ्यूम पार्क के पास ईशन नदी और गंग नहर है। इसके आसपास उपजाऊ जमीन में किसान कम लागत में फूलों की खेती कर सकेंगे। किसानों को मेहंदी, गुलाब, बेला और गेंदा के अच्छे दाम मिलेंगे। इसके अलावा परफ्यूम पार्क में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोग भी खरीदारी कर सकेंगे।