फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfume businessman, father, wife and son named in embezzlement of Rs 12 crore

Kannauj News: 12 करोड़ के गबन में इत्र कारोबारी, पिता, पत्नी और पुत्र नामजद

Tue, 05 Sep 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Perfume businessman, father, wife and son named in embezzlement of Rs 12 crore
कन्नौज। इत्र कारोबार के लेनदेन में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन के मामले में एक फर्म पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। फर्म के प्रोपराइटर के अलावा उसके पिता, पत्नी, पुत्र और एक कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष के पुत्र की ओर से कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराई गई रिपोर्ट की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी हरीम अहमद नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र हैं। उन्होंने शहर के ही अजयपाल मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी अंकित मिश्रा और उनकी फर्म मेसर्स सीनिकसेसिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ में उनकी पत्नी कुमोदनी मिश्रा, पिता विवेक नरायन मिश्रा के अलावा एक बेटा और एक कर्मचारी को भी नामजद किया है। हरीम अहमद के मुताबिक उनकी फर्म एचआरए एसेंशियल ऑयल फैक्टरी से अंकित मिश्रा की फर्म से कारोबार होता था। बताया कि बड़ी रकम बकाया होने पर उनकी फर्म से भुगतान करने को कहा गया।
विज्ञापन

अंकित मिश्रा ने बकाया भुगतान करने का झांसा देकर 20 मई को सात करोड़ 63 लाख 33 हजार 79 रुपये का माल और मंगवा लिया। इस पर 23 मई को बिना भुगतान के अंकित को माल डिलीवर कर दिया गया। धीरे-धीरे उनके ऊपर फर्म का 12 करोड़ 47 लाख 99 हजार 97 रुपये बकाया हो गया। मांगने पर झांसा देने लगे। रुपये न देना पड़े इसके लिए उनकी फर्म को बदनाम करने के लिए बिना जीएसटी नंबर के माल दिए जाने की शिकायत की गई, लेकिन जांच में मामला गलत पाया गया। कहा कि रुपये वापस मांगने पर झूठी शिकायत कर फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि कोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed