{"_id":"58daaa3d4f1c1bfe0a63f4bd","slug":"performed-in-the-collectorate-to-remove-the-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका हटवाने के लिए कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका हटवाने के लिए कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्लहड़ में देशी शराब ठेका हटवाए जाने के लिए महिलाओं-पुरुषों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करके अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। मौसमपुर अल्हड़ निवासी लाल सिंह, जगदीश, सोनू सिंह दोहरे, रजत कुमार, मेवाराम, नरेंद्र, शालू खान, ताहिर कुरैशी, राधिका, मीना, महेश, बसंत, शारदा, मंगला देवी, मालती मौर्य, सुशीला आदि ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ले में देशी शराब का ठेका है। दो सौ मीटर की परिधि में स्थित राधारानी व कामतानाथ मंदिर हैं।
विज्ञापन
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ठेका रिहायशी इलाका व मंदिर के समीप होने से लोगों का जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। ठेका हटवाए जाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि शराब ठेके के कारण युवाओं में बुरा असर पड़ रहा है। नजदीक होने के कारण युवा आए दिन शराब पीकर झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन