{"_id":"2484f05c93eb58b716fa36d2b4cafc98","slug":"pending-considerations-soon-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लंबित विवेचनाएं जल्द पूर्ण करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लंबित विवेचनाएं जल्द पूर्ण करें’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित विवेचनाओं और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारियों
विज्ञापन
को लेकर एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर और दरोगाओं
की बैठक ली और कड़े निर्देश दिए कि विवेचनाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं और फरार
चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस कार्यालय में रविवार की दोपहर एएसपी ने सीओ सदर करन सिंह के साथ कोतवाल भुल्लन यादव और दरोगाओं की बैठक ली। इस दौरान सभी दरोगाओं के पास मौजूद विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। सभी दरोगाओं के पास कई विवेचनाएं लंबित पाई गईं, वहीं लंबित मामलों के आरोपी भी फरार पाए गए।
इस पर एएसपी ने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं को चुनाव तक पूर्ण करें। यही नहीं मुकदमों से संबंधित आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजें। यही नहीं जो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं उन पर गंभीरता से पैरवी करें, जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके। इस मौके पर दरोगाओं अरिमर्दन सिंह, श्यामबाबू यादव, राजा सिंह परिहार आदि मौजूद थे।