{"_id":"5e18cb3b8ebc3e87d2176219","slug":"peeaaravee-teem-se-haathaapaee-jaanamaal-kee-dhamakee-kannauj-news-knp5376282196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी टीम से हाथापाई, जानमाल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी टीम से हाथापाई, जानमाल की धमकी
विज्ञापन
कन्नौज। तिखवा में महिला से मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी112 की पीआरवी टीम से हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दौड़ाकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। दो भाग गए। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पिता समेत दो पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर एक को जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली के तिखवा गांव निवासी नीता पत्नी घनश्याम ने यूपी 112 पर कॉल कर बताया कि पड़ोसी गोविंद व उनके परिजन रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी 1648 टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। पीआरवी टीम महिला से पूछताछ के बाद आरोपी गोविंद, सोनू व उनके पिता राजेंद्र सिंह के यहां पहुंची। सिपाही संदीप कुमार ने आरोपियों से बाहर आने के लिए कहा। इस पर यह भड़क गए। पुलिस टीम से अभद्रता कर दी। रोकने पर सिपाही संदीप कुमार से हाथापाई कर दी। आरोप है कि यह जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर एचसीपी केशव कटियार व होमगार्ड रघुनाथ दौड़ पड़े। पुलिस को अपनी तरफ आते देख आरोपी भागने लगे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गोविंद को पकड़ लिया। सोनू व राजेंद्र सिंह भाग गए। पीआरवी टीम आरोपी को थाने ले आई। यहां पूछताछ की गई। गोविंद, सोनू व उसके पिता राजेंद्र सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने इस मामले की जांच मानीमऊ चौकी इंचार्ज को सौंपी है। उन्होंने जल्द दोनों आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद को जेल भेज दिया।