फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Patients and attendants got relief, bonfire lit

Kannauj News: मरीजों और तीमारदारों को मिली राहत, जला अलाव

Sat, 20 Jan 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 20 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patients and attendants got relief, bonfire lit
छिबरामऊ। कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे मरीजों व तीमारदारों को राहत दिलाने के लिए नगर के 100 शैया अस्पताल में आखिरकार अलाव जलवा ही दिया गया। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों व तीमारदारों के लिए लगातार अलाव जलाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के 100 शैया अस्पताल में कड़ाके की ठंड के बाद भी अलाव नहीं जल रहा था। इस पर 19 जनवरी के अंक में कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे मरीज व तीमारदार शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन

अस्पताल के हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल कुमार लकड़िया लेकर इमरजेंसी वार्ड के बाहर पहुंचे और अलाव जलवाया। अलाव जलने से अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शोभित भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातार अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed