फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Passengers create ruckus after Bandra Express misses

Kannauj News: बांद्रा एक्सप्रेस छूटने पर यात्रियों का हंगामा

Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers create ruckus after Bandra Express misses
कन्नौज। लखनऊ से बांद्रा जा रही सुपरफास्ट में 200 यात्री नहीं चढ़ सके। ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद चली गई। ट्रेन छूटने पर आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा किया और टिकट वापसी की मांग करने लगे। इसको लेकर यात्रियों की स्टेशन मास्टर से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस रविवार रात साढ़े नौ बजे कन्नौज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पीछे लगे दो जनरल कोच के दरवाजे अंदर से लॉक थे। यात्रियों ने दरवाजे पीटे, तब तक ट्रेन चल दी। कई लोग तो रिजर्व बोगी में चढ़ गए। इसके बाद 200 यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे और रुपये वापस करने की मांग करने लगे। कर्मचारियों ने टिकट वापसी से इन्कार किया तो हंगामा करने लगे। तब स्टेशन मास्टर विकास कुमार के पास पहुंचे और टिकट वापसी की मांग दोहराई। इनमें से कई यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट भी खरीदे थे, वह भी जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने समझाया कि जब जनरल बोगी के दरवाजे नहीं खुले तो अन्य बोगी में चढ़ सकते थे। अब टिकट वापसी का प्रावधान नहीं है। बताया गया कि फर्रुखाबाद के लिए कालिंदी एक्सप्रेस आ रही है, उसमें यात्रा कर सकते हैं। समाधान न निकलने पर यात्री वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed