फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Passengers craving water drop by drop at railway station

रेलवे स्टेशन पर बूंद-बूंद पानी को तरस रहे यात्री

Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers craving water drop by drop at railway station
रेलवे स्टेशन पर खाली टोटी दिखाते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रेलवे स्टेशन पर एक माह में कई बार पानी की मोटर फुंक चुकी है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों व कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी आवासों में भी पेयजल संकट गहरा जाता है। सोमवार को फुंकी मोटर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। देर शाम तक लोगों को पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पेयजल आपूर्ति के लिए लगी मोटर सितंबर माह में कई बार फुंक चुकी है। मोटर फुंकने से पेयजल संकट गहरा जाता है। इसका वेंडर फायदा उठाते हैं। लोकल स्तर पर बोतलें रीफिल कर महंगे दामों पर बेचा जाता है। रेल मंत्री ने आदेश हैं कि यात्रियों को सामान खरीदने पर बिल दिया जाएगा। यहां अधिकतर वेंडर बिल काटने की मशीन को अंदर रखते हैं। जानकार यात्रियों को ही बिल दिया जाता है।
विज्ञापन

वेंडर की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी राजीव ने बताया कि इस दुकान का ठेका प्रमोद के पास है। वह कर्मचारी है। राजीव ने बताया कि बिल मांगने पर दिया जाता है। दुकान पर 15 रुपये की बोतल बिक्री कर रहे हैं। ट्रेन में बिक्री करने वाले लोग बीस रुपये का पानी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पेयजल समस्या पर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। वह वार्ता कर इस समस्या से यात्रियों को निजात दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed