फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Parents allege murder, postmortem turns out to be suicide

माता-पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम में निकली आत्महत्या

Sat, 23 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Parents allege murder, postmortem turns out to be suicide
सचिन की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। फांसी के फंदे पर लटके मिले बालक का पैनल से पोस्टमार्टम हुआ। इसमें फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस ने माता-पिता से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना के बनियानी निवासी रजेश यादव उर्फ शिव सिंह के 11 वर्षीय बेटे सचिन उर्फ कृष्णा का घर के बरामदे में फंदे पर शव मिला था। माता-पिता ने इकलौते बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर रविंद्र कुमार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनखत में तैनात डॉक्टर दिवांकर कटियार के पैनल ने सचिन के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने माता-पिता से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

हंगामे के चलते दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
तालग्राम। सचिन की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। यह हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने शव रखकर गांव में हंगामा किया। इस पर पुलिस ने मृतक के पिता राजेश यादव की तहरीर पर गांव के रामविलास और संदीप कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed