{"_id":"65e8b570c18794eb9a038adf","slug":"panchayat-assistants-gave-memorandum-regarding-problems-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110290-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। हसेरन ब्लॉक मुख्यालय में पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर सांसद को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य को सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
बुधवार को हसरेन ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि कृषि विभाग की ओर से क्रॉप सर्वे का कार्य पंचायत सहायक को जबरन सौंपा जा रहा है। प्रत्येक माह समय से भुगतान कराए जाने की भी बात कही गई है। पिछले कई दिनों से इंटरनेट की सुविधा के लिए जेब से पैसा खर्च कर रहे हैं। पंचायत घरों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिससे आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया को जल्द से जल्द किया जा सके।
उन्होंने बताया कि फसल सर्वे के लिए महिला पंचायत सहायकों को चुना गया है। महिला पंचायत सहायक का अकेले खेतों पर जाकर सर्वे करना संभव नहीं है। ऐसे में हमारी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इस दौरान प्रगति राजपूत, प्रियंका, अंशिका कुमारी, ज्योति, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।