फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   painful accident, death of three people of the same family

कन्नौज : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, खबर मिलने पर गांव में मातम

Mon, 14 Jun 2021 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jun 2021 12:00 AM IST
सार

नोएडा में हुए सड़क हादसे में कन्नौज के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
painful accident, death of three people of the same family
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के रनवां गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत की नोएडा से खबर आते ही कोहराम मच गया। जिस परिवार में सुबह तक जहां हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब मातम है। परिजनों ने बताया कि रनवां गांव निवासी प्रताप सिंह वर्ष 1990 में दिल्ली चले गए थे।
विज्ञापन


वहां फैक्टरी में काम करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी ऊषा और पुत्र सोनू को भी बुला लिया। दस साल पहले भतीजा सत्यपाल भी उसी फैक्टरी में काम करने लगा। ये लोग हर साल गांव घूमने आते थे। दो दिन पहले साली की मौत पर प्रताप सिंह परिवार के साथ हसेरन आए थे।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर साले संतोष के साथ रनवां गांव आ गए। शाम को कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रविवार को प्रताप सिंह, उनकी पत्नी ऊषा, भतीजे सत्यपाल की सड़क हादसे में नोएडा के परी चौक के पास मौत की खबर गांव आई। सोनू और साला संतोष घायल हैं। मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार अवाक रह गया। थोड़ी देर बाद चीत्कार से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर दुखों का पहाड़
सत्यपाल की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी मीरा देवी का रोरो का हाल बेहाल है। कक्षा चार में पढ़ने वाली पुत्र वंदना (9), कक्षा दो में पढ़ने वाला पुत्र  रुचित (7), छोटे बेटे तन्नू (3)  को यह पता नहीं कि पापा के साथ अचानक क्या हो गया। वृद्ध पिता मुन्नालाल, मां, एक भाई प्रमोद है।

बात मान लेते तो बच जाती जान
बड़े भाई मुन्नालाल ने बताया कि एक दिन रुक कर चले जाने को कहा था, लेकिन बात नहीं मानी। तुरंत आए और कुछ घंटे बाद दिल्ली के लिए चले गए। शायद रुक जाते तो अनहोनी टल जाती। मोहल्ले में चूल्हे नहीं जले। तीन लोगों की मौत की खबर आते ही ज्यादातर लोग वाहन की व्यवस्था कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed