{"_id":"5e8b6ad38ebc3e6fe909997d","slug":"padosee-jilon-mein-korona-mareej-milane-se-hadakamp-seemaen-seel-kannauj-news-knp554042393","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी जिलों में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी जिलों में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, सीमाएं सील
विज्ञापन
सील की गई औरैया जिले की सीमा पर तैनात सौरिख पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पड़ोसी जनपदों में कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिले में पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। 24 घंटे पुलिस पहरेदारी कर रही है। कानपुर, हरदोई और औरैया से आने वाले लोगों को वापस कर दिया गया। वहीं जिले की सीमाओं के पास बसे गांवों के लोग खासे दहशत में हैं।
पड़ोसी जनपद औरैया, कानपुर नगर और हरदोई में कोरोना वायरस के मरीज सामने आने के बाद जिले के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। 22 स्थानों पर पुलिस ने चेक पोस्ट और बैरियर लगाकर मोर्चा संभाल लिया। मास्क और किट के साथ पुलिस टीमों को लगाया गया है।
वहीं पड़ोसी जनपद औरैया से सटे उमर्दा कस्बे से लेकर आसपास के गांवों में पुलिस ने एनाउंस कराया है। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि अगर कोई चोरी छिपे बाहर से आता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। किसी भी स्थिति में बाहर से आने वाले लोगाें को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को पुलिस टीमों ने औरैया की ओर से आने वाले वाहन चालकों को वापस कर दिया। जबरिया जिले में आने की जिद करने वाले लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीमाओं पर बैरियर लगाकर किसी को प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं।