फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   paanee kee killat, mahilaon ne kiya pradarshan, samaadhaan na hone par nagar paalika mein pradarshan kee chetaavanee

पानी की किल्लत, महिलाओं ने किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर नगर पालिका में प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
paanee kee killat, mahilaon ne kiya pradarshan, samaadhaan na hone par nagar paalika mein pradarshan kee chetaavanee
पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कस्बे के विजयनगर में कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। महिलाओं, बच्चों ने खाली बाल्टी, डिब्बे लेकर प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान न होने पर नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी संजय सोलंकी, ममता गुप्ता, उर्मिला देवी, नीलम तिवारी, गुड्डी राठौर, प्रीति प्रजापति, सरला देवी आदि ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे घरेलू कामकाज निपटाने में काफी समस्या हो रही है। पानी के लिए काफी दूर लगे हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ती है। इसमें काफी समय बर्बाद होता है। इस बारे में नगर पालिका के जलकल विभाग में कई बार शिकायत की गई। सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस संबंध में जलकल विभाग के लिपिक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed